आगरालीक्स..हाथों में लगाई मेहंदी..होली के भी लिए रंग और फिर मैं होली खेलन आई रे तुम कहां छुपे हो कान्हा…श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
मैं होली खेलन आ गई, तुम कहां छुपे हो कन्हैया
मोहन के नाम की मेहंगी से रचे हाथों के साथ होली के रंग भी नजर आए। कल से प्रारम्भ होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के तहत आज कथा स्थल पर मेहंदी उत्सव व कलश सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। साथ ही 25 फरवरी को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा के लिए शहरवासियों को आमंत्रित किया।
भजनों पर किया नृत्य
श्याम नाम की मेहंदी लगाकर घूंघट में शर्माऊंगी…, हाथों में मेहंदी लगी सांवरे…, सावली सूरतिया पे बड़ो इतरावे…, चित्रकूट के घाट-घाट पर शबरी देखे बाट…, जैसे भजनों की भक्ति में हर भक्त डूबा था। मैं होली खेलन आई रे तुम कहां छुपे हो कान्हा… जैसे भजनों में भक्ति के साथ होली के रंग भी शामिल थे। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में श्रीमद्भागवत कथा सेवा समिति द्वारा कल से प्रारम्भ होने जा रही भागवत कथा में आज मेहंदी त्सव का आयोजन किया गया। मोती व सितारों से सजे 5001 कलशों को श्रीफल व लाल चूनर से सजाया गया। समिति के सदस्य राकेश अग्रवाल ने बताया कि कथा वाचक संत श्रीअरविन्द जी माहारज होंगे। उन्होंने सभी शहरवासियों को कलश यात्रा व कथा के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहनलाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रूपकिशोर अग्रवाल, अशोक गर्ग, मुरारीलाल अग्रवाल, पीके अग्रवाल, महोश गोयल, महावीर मंगल, संजय गोयल, प्रशान्त मित्तल, हेन्त भोजवानी, रेखा ग्रवाल, सुनीता, संचिता, निकिता, पूनम, पूजा अग्रवाल, पूजा भोजवानीसपना जैन, मधु शर्मा आदि उपस्तित थीं।
आज निकलेगी कलश यात्रा
25 फरवरी को सुबह आठ बजे जयपुर हाउस स्थित चिन्ताहरण महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर बैंड बाजों के साथ धूमधाम से कथा स्थल श्रीराम पार्क जयपुर हाउस पर पहुंचेगी कलश यात्रा। कथा का समय दोपहर दो से शाम 5 बजे तक रहेगा।