आगरालीक्स….अब तो रात में भी लगने लगी गर्मी. तेज स्पीड से चलने लगे पंखे. आगरा में तापमान एकदम सामान्य से सात डिग्री अधिक पहुंचा. दो दिन बाद 37 डिग्री तक
बुधवार को आगरा में ये रहा तापमान
मौसम करवट तो ले रहा था लेकिन इतनी जोर से लेगा ये लोगों ने नहीं सोचा था. बुधवार को आगरा का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा, जो कि अप्रैल माह में अक्सर होता है. बुधवार को दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक 34.5 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री अधिक 13.7 रहा. अभी तक आगरा में दिन में गर्मी थी और रात के समय ठंडक हो जाती थी लेकिन दो दिन से रात का तापमान भी बढ़ा है जिसके कारण घरों में अब दिन के साथ रात में भी लोग पंखा चलाकर सो रहे हैं. सुबह सात बजे से ही सूरज का तेज प्रकाश छा रहा है.

इधर मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट आईएमडी के अनुसार आगरा का तापमान जल्द ही और ज्यादा गर्म होने वाला है. दो दिन बाद आगरा का तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. जानिए आगे के कुछ दिनों में क्या रहेगी स्थिति
| 25-Feb | 16.0 | 35.0 | Clear sky | |
| 26-Feb | 17.0 | 35.0 | Mainly Clear sky | |
| 27-Feb | 18.0 | 36.0 | Mainly Clear sky | |
| 28-Feb | 19.0 | 37.0 | Mainly Clear sky |