आगरालीक्स…बाहर जाना भी खर्चीला—घर चलाना भी खर्चीला. 100 रुपये महंगी हुई इस महीने रसोई गैस…पेट्रोल और डीजल पर तो 15 बार बढ़ चुके हैं इस महीने दाम.
25 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर
इस महीने महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आम आदमी महंगाई के बोझ तेल दबे जा रहा है. पेट्रोल और डीजल के दाम तो लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं रसोई गैस भी लगातार महंगी हो रही है. 25 फरवरी गुरुवार को रसोई गैस पर 25 रुपये बढ़ोतरी की गई है. सिलेंडर गैस पर इस महीने तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है और इस दौरान सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया है. आगरा में अब 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के रेट 807 रुपये हो गए हैं.
पेट्रोल—डीजल पर 15 बार बढ़ चुके हैं फरवरी में दाम
वहीं बात अगर डीजल—पेट्रोल की हो तो फरवरी में 15 बार डीजल पेट्रोल पर दाम बढ़ चुके हैं. आगरा में इस समय पेट्रोल के रेट 90 रुपये के करीब है तो वहीं डीजल के दाम भी 82 रुपये के पास में है.