Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Shrimad Bhagwat katha started with Kalash Yatra in Jaipur house Agra# agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Shrimad Bhagwat katha started with Kalash Yatra in Jaipur house Agra# agranews

138

आगरालीक्स…आगरा में अरविंद जी महाराज कर रहे हैं श्रीमद्भागवत कथा. कलशयात्रा में श्रीहरि की भक्ति में झूमें भक्त. जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा

बैंड बाजों संग निकली पांच झांकिया
मोती-सितारों से सजे, पवित्र श्रीफल व लाल चूनर से सुशोभित सैकड़ों कलश। जो भक्तों के सिर पर विराजमान होकर आज से जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ का संदेश दे रहे थे। भक्तों द्वारा बैंड बाजों के भक्तिमय संगीत पर उत्सव मनाते हुए कलश यात्रा का शुभारम्भ जयपुर हाउस स्थित चिन्ताहरण महादेव मंदिर से हुआ। भक्ति में झूमते नाचते भक्तों के साथ कलश यात्रा कथा स्थल श्रीराम पार्क, जयपुर हाउस पहुंची। जगह-जगह रास्ते में भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

राहगीर भी हुए शामिल
कलश यात्रा जहां से गुजरी वहां राहगीर और क्षेत्रीय लोग भी कुछ क्षण के लिए भक्ति के इस पर्व में शामिल हो गए। सर्वप्रथम विध्नविनाशक गणपति की झांकी चल रही थी। राधा-कृष्ण, राम दरबार, मां दुर्गा और शिव-पार्वती सहित पांच आकर्षक झांकियां सबको अपनी ओर आकर्षित करती नजर आईं। प्रातः कलश यात्रा के बाद दोपहर 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहनलाल अग्रवाल, लता अग्रवाल, रेका अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, निक्की अग्रवाल, आशा गर्ग, सपना जैन, सुमन मंगल, पूजा अग्रवाल, पूजा भोजवानी, विंकी अग्रवाल, स्नोह गोयस, सोनिया जैन, आदि उपस्थित थे।
प्यारो लगे जी वृन्दावन, हमें तो बड़ो प्यारो लगे…
सद्गुरु से ही धुलाई, मेरी मैली चदरिया…

जीवन की हर व्यथा हर लेती है श्रीमद्भागवत कथा
वृन्दावन धाम और सद्गुरु की महिमा का भक्तिमय वर्णन के साथ आज श्रीराम पार्क, जयपुर हाउस में श्रीमद्भागवत कथा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्बागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। श्रीमद्भागवत जी की आरती व शंखनाद के साथ जैसे ही संतश्री अरविन्द जी माहारज ने भक्तिमय भजन प्यारो लगे जी वृन्दावन, हमें तो बड़ो प्यारा लगे…,पंडाल में गूंजा तो सभी भक्तों ने दोनों हाथ ऊपर करते हुए खुद को श्रीहरि को समर्पित कर दिया। प्रथम दिन श्रीमद्भगवत का महात्मय बताते हुए राजा परिक्षित व शुकदेव का प्रसंग का वर्णन किया।

सभी तरह के पापों को मिटाने वाला है भगवान का स्वरूप
श्रीहरि के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चिदानन्द यानि सत्य-चित और आनन्द है श्रीहरि। सभी तरह के पापों को मिटाने वाला है भगवान का स्वरूप। कहा भगवान का जितना उत्सव मनाओगे भगवान आपके जीवन को उतना ही उत्सवमय बना देगा। दुनिया में महत्व सिर्फ सम्बंध है। सम्बंध बनाना है तो उससे बनाओ जिससे मीरा, कबीर, रैदास, शबरी ने बनाया। इसका फायदा यह होगा कि आपके मदद के लिए और किसी के द्वार नहीं जाना पड़ा। भगवान के भक्त प्रारब्ध के कारण आने वाली परेशानियों को भी आनन्द से सह लेते हैं। श्रीमद्भागवत कथा वो रस है जो जीवन की हर व्यथा को हर लेता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश अग्रवाल, घनश्याम ग्रवाल, रूपकिशोर अग्रवाल, अशोक गर्ग, अजय गोयल, मुकेश नेचुरल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, महेश गोयल, राकेश जैन, उमेश शर्मा संजय गोयल, कमलनयन ग्रवाल, विजय अग्रवाल, हेमेन्त बोजवानी, प्रवीन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!