आगरालीक्स.. आगरा में द इंस्टीटयूट आफ कंपनी सेक्रेटरी आफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में पुलकित जैन और प्रोफेशनल प्रोग्राम में इशिका जैन ने टॉप किया है।
द इंस्टीटयूट आफ कंपनी सेक्रेटरी आफ इंडिया का गुरुवार को रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में पुलकित जैन प्रथम, सातक्षी सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर आंचल यदुवंशी रहीं। वहीं, प्रोपफेशनल कोर्स में इशिका प्रथम, शिवांगी गर्ग दूसरी और तीसरे स्थान पर खुशी जैन व वगीशा अग्रवाल रहीं।