आगरालीक्स… आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक खबरें, सडकों पर उतरे व्यापारी संगठन, आगरा में बेसअर बंद। पांच राज्यों में चुनावों का आज हो सकताहै ऐलान।
देश भर में जीएसटी और तेल के दाम बढने पर बंद
देश भर में व्यापारियों की 40 हजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की शुक्रवार को हडताल है। इसमें ट्रेड यूनियन और ट्रांसपोर्टर्स शामिल हैं, देश भर में बंद का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। जीएसटी, तेल के रेट को लेकर बंद किया गया है, क्रषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है। आगरा में बाजार खुले हुए हैं, बंद बेअसर है।
5 राज्यों में चुनाव का आज हो सकता है ऐलान
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडू और पुडुचेरी में आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों में चुनाव की तिथि की शुक्रवार शाम को घोषित की जा सकती है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में 294, तमिलनाडू में 234, केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाने हैं।
केरल में ट्रेन से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
केरल के कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्री ट्रेन से विस्फोटक का बडा जखीरा बरामद हुआ है। रेलवे सुरक्षा बलों ने ट्रेन से 100 से अधिक जिलेटिन की झडे और 350 डिटोनेटर जब्त किए हैं। एक महिला यात्री को इस संबंध में अरेस्ट किया गया है, यह महिला तमिलनाडू की बताई जा रही है। महिला ने स्वीकार किया है कि वह कुआ खोदने के लिए जिलेटिन की झडे लेकर जा रही थी। गुरुवार को मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक स्कार्पियों में विस्पफोटक बरामद हुए थे, बुधवार रात से स्कार्पिया खडी हुई थी। इसके सीसीटीवी भी सामने आ चुके हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।
भारत पाक संघर्ष विराम का अमेरिका ने किया स्वागत
अमेरिका ने एलओसी और अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम के सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के संबंध में भारत पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए संयुक्त बयान का स्वागत किया है। इसे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।