आगरालीक्स ..आगरा में शेयर कारोबारियों को लगा झटका, कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1800 अंक से ज्यादा की गिरावट। वहीं, निफ्टी भी 14600 के स्तर पर पहुंच गया है।
कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बेंच मार्क इंडेक्स के संसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान के साथ खुले, बाजार खुलते ही सेंसेक्स 917 अंक नीचे पहुंच गया। यह दोपहर तक बढकर 1800 अंक तक पहुंच गई है। इसी तरह निफ्टी में गिरावट जारी है, 267 अंक की गिरावट के साथ खुला और दोपहर में निफ्टी 14600 के स्तर पर पहुंच गया है।

अमेरिका में 10 साल के बांड यील्ड में तेजी आई है, जिससे वैश्विक स्तर पर बिकवाली हावी होती गई। आमतौर पर बांड यील्ड और इक्युटी ईल्य का विपरीत संबंध होता है।
बैंकों के शेयर में गिरावट
आईसीआईसीआई बैंक, इंडसलैंड बैंक, एक्सिस बैंक में तीन फीसद की गिरावट दर्ज की गई है, प्रमुख शेयरों में गिरावट जारी है।
मारुति सुजुक के शेयर चढे
इसके विपरीत मारुति सुजुकी के शेयर 1 05 पफीसदी की तेजी के साथ सात हजार रुपये के हो गए हैं। नेस्ले इंडिया का शेयर भी 16221 रुपये तक पहुंच चुका है। जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर, डा रेडीज लैब्स और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट जारी है।