आगरालीक्स.. आगरा से अब भोपाल और बेंगलूरू के लिए नियमित फ्लाइट शुरू होने जा रही है। अभी तक गोवा से आगरा के लिए फ्लाइट.
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शनिवार को गोवा से आगरा फ्लाइट आ रही है। यह फ्लाइट आगरा से दिल्ली जा रही है, अभी अन्य शहरों के लिए फ्लाइट नहीं है।
आगरा बेंगलूरू और भोपाल फ्लाइट 28 मार्च से
अब आगरा से बैंगलूरू और भोपाल के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। ये फ्लाइट 28 मार्च से शुरू होगी, इन दोनों शहरों के लिए आगरा से नियमित फ्लाइट होगी।
आगरा लखनऊ के लिए फ्लाइट नहीं
बेंगलूरू, भोपाल के साथ ही आगरा से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू होनी थी। लेकिन अब आगरा से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू नहीं हो रही है।