आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेसवे पर बीते दिनों सड़क हादसे में आए दिन हो रही मौतों के मामले में यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन कर रहे इनसाल्वेंसी री जोपल्यूशन प्रोफेशनल (आइआरपी अनुज जैन को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर गत 23 फरवरी को इनोवा लवाप लोग मथुरा, वृंदावन, आगरा से होकर वापस अपने घर जींद हरियामा लौट रहे थे। नौंहझील के समीप टैंकर कार को रौंद दिया था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गी थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष के अलावा यमुना प्राधिकरण की ओर से बीते बुधवार को आइआरपी, जेपी इन्फ्राटेक, और आइएमसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
आरोपियों पर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा उपायों में लापरवाही बरतने का आऱोप लगाया गया था। मुकदमा दर्ज होने पर ग्रेटर नोएडा की पुलिस की एक टीम मुंबई गई वहां से आरोपित अनुज जैन को पकड़कर लाया जा रहा है। अनुज जैन की गिरफ्तारी के बाद यमुना एक्सप्रेवे संचालकों में खलबली मच गई है। उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों से दावा किया कि एक्सप्रेवे पर सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए 110 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इन तमाम उपायों के बाद भी यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला जारी है।