Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Radhaswami Satsang Sabha protest at New Agra Police Station #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Radhaswami Satsang Sabha protest at New Agra Police Station #agranews

185

आगरालीक्स…आगरा में रात को पुलिस की कार्रवाई के विरोध में राधास्वामी सतसंग सभा के सदस्य थाना न्यू आगरा में धरने पर बैठ गए हैं।

आगरा के दयालबाग में बुधवार को एसएडीएम सदर के नेतृत्व में दयालबाग नहर के किनारे के चक रोड पर बनी दीवार को प्रशासन की टीम ने ढहा दिया. राधास्वामी सत्संग सभा के सदस्यों ने विरोध किया। इसके बाद टीम चली गई, सभा के सदस्य वहां पहरा देने लगे। रात को थाना न्यू आगरा पुलिस पहरा दे रहे तीन लोगों को थाने ले आई।

धरने पर बैठे सतसंग सभा के सदस्य
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सतसंग सभा के सदस्य थाना न्यू आगरा पहुंच गए। रात में सत्संग सभा के सदस्य थाने पर धरने पर बैठ गए हैं और पुलिस से तीनों सतसंगियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।


ये है मामला
इस मामले में राधास्वामी सतसंग सभा का कहना है कि बीते 27 फरवरी को दोपहर एक बजे एसीएम प्रथम, लेखपाल पुलिस के साथ जगनपुर मुस्तकिल स्थित दयालबाग की नहर की खसरा संख्या 330 पर बिना सूचना दिए पहुंचे तथा राजस्व नक्शे को स्केलरहित फोटोकॉपी के आधार पर पोइयाघाट रोड से नाप शुरू की एवं दयालबाग की नहर के सर्विस ट्रेक नंबर 330 को चकरोड संख्या 335 घोषित कर दिया. सतसंग सभा का कहना है कि विरोध करने पर तिथि लगाने का आश्वासन दिया लेकिन बुधवार 3 मार्च को एक बार फिर प्रशासन की टीम ने ​एसडीएम सदर के नेतृत्व में दयालबाग की नहर की बनी दीवार को जेसीबी से ढहा दिया. आरोप है कि इस दौरान कई हरे वृक्ष भी नष्ट कर दिए गए. राधास्वामी सतसंग सभा ने मौके पर पहुंचकर इस जमीन को दशकों पूर्व से स्वामीबाग की खसरा संख्या 334 (राधाबाग) में सम्मिलित बताया. उन्होंने कहा कि सतसंग सभा द्वारा एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया गया है. उन्होंने जिला प्रशासन से दोबारा नाप कराने की मांग की. एसडीएम सदर द्वारा इस विषय पर विधिवित कार्यवाही करने के लिए आगामी 6 मार्च को सुबह दस बजे का समय निर्धारित किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman & his son died in road accident on Yamuna Express way Baldev Mathura

आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Agra Youth drown in Radhkund died

मथुरालीक्स …आगरा का युवक गोवर्धन परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में स्नान करते...

error: Content is protected !!