आगरालीक्स… ताजमहल में बम की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
ताजमहल में आज सुबह बम की सूचना मिलने से खलबली मच गई थी। सुबह यूपी 112 के कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर 8318881301 से किसी ने सूचना दी थी कि मैं ताजमहल में बम रखा है, जो कुछ ही देर में बलास्ट हो जाएगा। इस जानकारी से मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी पर्यटकों को बाहर निकाल कर सघन तालाशी ली गई। लेकिन कोई बम नहीं मिला।।
पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति के टेलीफोन नंबर की लोकेशन की जांच की तो पता चला कि यह नंबर फिरोजाबाद का है, इस पर पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में उपरोक्त नंबर से झूठी सूचना देने वाले सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस द्वारा उससे सघन पूछताछ की जा रही है।
आईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा है कि बम की सूचना झूठी निकली, लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।