आगरालीक्स ..आगरा सहित रहने के लिहाज से देश के टॉप 111 शहरों की सूची जारी की गई। इसमें आगरा भी है। ईज आफ लिविंग इंडेक्स में आगरा किस नंबर पर और क्यों, पढे पूरी खबर।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ईज आफ लिविंग इंडेक्स और नगर पालिका प्रदर्शन सूचकांक की रैकिंग जारी की। इस रैकिंग में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को शामिल किया गया।
बेंगलूरू पहले नंबर पर
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पहले नंबर पर बेंगलूरू, दूसरे नंबर पर पुणे, तीसरे नंबर पर अहमदाबाद, चौथे नंबर पर चेन्नई, पांचवें नंबर पर सूरत, छठवें नंबर पर नवीं मुंबई, सातवें नंबर पर कोयंबटूर, आठवें नंबर पर वडोदरा, नौवें नंबर पर इंदौर, 10 वें नंबर पर मुंबई और 11 वें नंबर पर नई दिल्ली है।
आगरा 35 वें नंबर पर
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में यूपी में लखनउ 26 वें, वाराणसी 27 वें, कानपुर 28 वें गाजियाबाद 30 वें, आगरा 35 और मेरठ 36 वें नंबर पर है। इस सर्वे में जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, विकास की स्थिरता और नागरिकों की समझ का आकलन किया गया, इसके आधार पर सूची जारी की गई है।
55 से 35 वें नंबर पर पहुंचा आगरा
इससे पहले जारी हुई रैंक में आगरा 55 वें नंबर पर था। अब आगरा 35 वें नंबर पर पहुंच गया है।