आगरालीक्स… हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 24 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का आना शुरू हो गया है, जिन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है।
156 परीक्षा केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था दुरुस्त
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आगरा में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेजी से की जा रही है। आगरा के 156 परीक्षआ केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई है। इसके बाद भी जो खामियां मिलेंगी उसे तुरंत दूर कर दिया जाएगा।
डबल लॉक में रखी जा रही कॉपियां
उन्होंने बताया कि बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओँ का आना शुरू हो गया है, जिन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डबल लॉक में रखा गया है। उत्तर पुस्तिकाओँ की जिम्मेदारी जीआईसी के प्राचार्य को सौंपी गई है। प्रश्न पत्र आने पर उन्हें भी पूरी गोपनीयता के साथ कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
जिलास्तरीय टास्क फोर्स रखेगी निगाह
सूत्रों के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओँ के दौरान जिलास्तर पर टास्क फोर्स के गठन की तैयारी की जा रही है। टास्क फोर्स परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ सीसी कैमरे, वायस रिकार्डर व जनरेटर आदि की सुविधाओं को भी चेक करेंगी। कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य रखा जाएगा।