आगरालीक्स.. आगरा में सगे तीन भाई सहित पांच की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया। पांचों की मौत सेप्टिक टैंक में बने मीथेन और कार्बन मोनोआक्साइड से होने की आशंका है। इन गैसों के संपर्क में आते ही, शरीर में आक्सीजन की कमी हो जाती है, इससे बेहोश हो जाते हैं। शरीर से कंट्रोल खत्म हो जाता है, इसलिए खुद बचने के प्रयास भी नहीं कर पाते। ब्लड में इन गैसों की मात्रा बढने से कुछ ही देर में मौत हो जाती है।
इस टैंक में पुराने टैंक का गंदा पानी रिसने लगा, इसे रोकने के लिए मंगलवार 16 मार्च को सुरेंद्र शर्मा का 16 साल का बेटा अविनाश नीचे उतरा, वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए सुरेंद्र शर्मा के बेटा 14 साल का अनुराग, 17 साल का हरिमोहन, 30 साल का चचेरा भाई और 20 साल का पडोसी योगेश सेप्टिक टैंक में उतरे। ये सभी बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला, एसएन में म्रत घोषित कर दिया गया।
सेप्टिक टैंक में बनने लगती हैं जहरीली गैस
ग्रामीण क्षेत्रों में सेप्टिक टैंक के नीचे के हिस्से को पक्का नही किया जाता है, गैस बाहर निकालने के लिए पाइप भी नहीं लगाते हैं। यहां भी पुराने सेप्टिक टैंक में पाइप नहीं लगा था, गंदा पानी पुराने टैंक से नए टैंक में रिसने लगा, इसके साथ ही मीथेन, कार्बन मोनोआक्साइड सहित जहरीली गैस भी आ गई, यह हल्की होती है, इसलिए नीचे के हिस्से में थी। सेप्टिक टैंक में पांच लोग उतरे, ये सभी गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। बाहर निकलने के लिए छटपटा भी नहीं सके। शरीर में आक्सीजन की कमी और कार्बन का स्तर बढने से एक के बाद एक अंग काम करना बंद कर देते हैं, फेफडे और हार्ट के काम बंद करते ही मौत हो जाती है।