नईदिल्लीलीक्स… मुंबई के भांडुप में कोविड अस्पताल में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग से 10 लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। अस्पताल एक मॉल में चल रहा था, जहां देर रात आग लग गई। इसकी चपेट में अस्पताल का एक हिस्सा आ गया। आग पर 12 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है।
आग जिस ड्रीम मॉल में लगी है, उसे 2009 में बनाया गया था। इस मॉल में करीब 1000 छोटी दुकानें, दो बैक्वेट हॉल और एक अस्पताल है। कोरोना अस्पताल शुरू करने के लिए पिछले साल अस्पताल को कंडीशनल ओसी दिया गया था। मॉल विवादित है। चार साल पहले एनसीएलटी ने एक प्रशासक नियुक्त किया गया है।
भाजपा ने जताया आक्रोश
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा है कि ड्रीम मॉल की शीर्ष मंजिल पर स्थित कोविड अस्पताल में आग लगी है, जिसमें तीन आईसीयू मरीजों की मौत हो गई है। छह की हालत गंभीर है।