नईदिल्लीलीक्स… पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण के मतदान में दूसरे चरण के मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा के बीच मतदान जारी है। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान डेढ़ बजे तक असम में 48.26 फीसदी और पश्चिम बंगाल 58.15 फीसदी मतदान हो चुका है।
असम में जहां 39 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है, वहीं पश्चिम बंगाल में 30 सीटों पर मतदाता ईवीएम में अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाल रहे हैं।
नंदीग्राम पर टिकी हैं निगाहें
दूसरे चरण के मतदान में सर्वाधिक हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम पर सबकी निगाहें लगी हैं। इस सीट से राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ममता बनर्जी का मुकाबला ममता के बहुत निकट सहयोगी रहे भाजपा प्रत्याशी शुभेंद्र अधिकारी के बीच प्रतिष्ठा की जंग हो रही है। इस सीट पर मतदान के दौरान शुभेंद्र अधिकारी के काफिले पर पथराव की खबर मिली है।
असम के पांच मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
असम में आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें से पांच सीटों पर राज्य के मंत्री, विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा कुछ प्रमुख विपक्षी नेताओँ के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में बंद हो जाएगा।दोनों राज्यों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते मतदान कराया जा रहा है। इन सभी स्थानों पर शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा।