नईदिल्लीलीक्स… देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में देश में 72,330 नए संक्रमित सामने आए हैं।, जबकि 459 मरीजों की मौत हो गई है।
अब देश में पांच लाख पांच हजार से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं। इस महामारी से अब तक 1 लाख 63 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
छह राज्यों में ज्यादा प्रकोप
देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश में दर्ज हो रहे हैं। सर्वाधिक केस महाराष्ट्र में दर्ज हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में 39,544 संक्रमित केस दर्ज हुए हैं, जबकि इसी अवधि में 227 मरीजों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 3, 56, 243 एक्टिव केस हो गए हैं।
टीकाकरण का चौथा चरण शुरू
देश में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच आज से टीकाकरण का चौथा चरण शुरू हो गया है। आज से देशभर में 45 साल से अधिक उम्र के के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में दो हफ्ते के अंदर 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए हैं।