नईदिल्लीलीक्स.. ( 2 april )। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। चुनावी घमासान के बीच ईवीएम पर बवाल शुरू हो गया है।असम में भाजपा प्रत्याशी की कार से ईवीएम मिलने के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को निलंबित कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक कार का वीडियो ट्वीट कर कहा है कि जिस बोलेरो गाड़ी से ईवीएम बरामद की गई है, व पाथऱकांडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार कृष्णेंद्रु पाल की है। खास बात यह है कि कार में न तो चुनाव आयोग का कोई अधिकारी था न कोई सुरक्षाकर्मी। चुनाव आयोग ने चार मतदानकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। चुनाव आयोग ने रातावली मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।