आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, हादसे में दो की मौत।
आगरा में सोमवार रात को नोएडा से आगरा की तरफ होंडा अमेज कार आ रही थी,मथुरा के महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 120 के पास कार का टायर फट गया। कार नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे में दो की मौत
हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार म्रतकों की पहचान 28 साल के सुधांशु मिश्र निवासी खीरी गार्डन नीयर बस्ती और 24 साल के सौरभ त्रिपाठी निवासी हवेली बस्ती के रूप में की गई है। वहीं प्रदृम्न मिश्र निवासी खीरी गार्डन गंभीर घायल हैं।