आगरालीक्स… आगरा के देहात में मिनी सरकार के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा, शराब की दुकानें तीन दिन के लिए बंद हो जाएंगी। 15 अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्रीय और स्थानीय पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए मतदान होगा।
यूपी में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा। आगरा में पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसके लिए आज मंगलवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही जिले की शराब और बीयर की दुकानें मतदान होने तक 15 अप्रैल तक तीन दिन के लिए शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी।
सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान
जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्रीय और स्थानीय पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से मतदान होगा, शाम छह बजे तक मताधिकार का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
सभी ब्लाक में स्ट्राग रूम
चुनाव के लिए सभी 15 ब्लॉकों में स्ट्राग रूम बनाए गए हैं। इसके साथ ही सदर सहित छह तहसीलों में प्रभारी और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए हैं।