आगरालीक्स…आगरा में लगातार कम हो रही कोरोना से ठीक होने की दर. अप्रैल के 19 दिनों में 18 प्रतिशत तक घटी. जानिए आगरा में कितने लोग हो रहे ठीक.
लगातार रिकॉर्ड संक्रमित मिल रहे
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक स्तर पर पहुंचती जा रही है. हर दिन रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. सोमवार को भी रिकॉर्ड 469 कोरोना संक्रमित आगरा में मिले हैं. इसके अलावा लगातार दूसरे दिन 4 लोगों की मौत हुई है. आगरा में कोरोना मरीजों की इस रफ्तार के कारण कोविड मरीजों के ठीक होने की दर भी लगातार घट रही है. हर दिन मरीज अधिक मिल रहे हैं जबकि ठीक कम हो रहे हैं.
अप्रैल के 19 दिनों में अधिक गिरावट
आगरा में सोमवार को 469 कोरोना मरीज पॉजिटिव मिले जबकि 100 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए. यानी ठीक होने वाले मरीजों से चार गुना से भी कहीं अधिक ज्यादा मरीज ज्यादा मिल रहे हैं. ऐसे में ये चिंता की बात है. अप्रैल माह में से ही लगातार कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर लगातार घट रही है. अप्रैल की शुरुआत में आगरा में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.15 प्रतिशत थी जो कि आज 18 प्रतिशत तक घटकर सोमवार को 79.65 प्रतिशत तक हो गई है.
3273 मरीज मिले 729 मरीज हुए ठीक
आगरा में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा होने की एक वजह ये है कि पिछले 19 दिनों के अंदर आगरा में कोरोना के 3273 मरीज मिले हैं जबकि इनमें से केवल 729 मरीज ही इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. यही कारण है कि अस्पताल फुल हो गए हैं और प्रशासन को अन्य निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाने पड़े हैं.