आगरालीक्स…आगरा में 30 अप्रैल तक अधिवक्ता नहीं करेंगे न्यायिक कार्य. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामूहिक रूप से लिया गया अहम निर्णय.
आगरा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिवक्ताओं ने 30 अप्रैल तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है. बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक कई न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता आ चुके हैं. इसके कारण सोमवारको आगरा बार एसोसिएशन, आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, तहसील सदर बार एसोसिएशन, ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन व जनमंच ने संयुक्त रूप से बैठक ली. सभी ने एक साथ निर्णय लेते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक सभी लोग न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे. इस दौरान दीवानी परिसर का कोरोना संक्रमण का केंद्र बनने पर चिंता भी जताई गई. अधिवक्ताओं ने सभी वादकारियों से भी अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक रूप से दीवानी न्यायालय आने से बचें.