आगरालीक्स..(Agra News 7th May).. आगरा में कोरोना के केसों में आई कमी, सात मई शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन की मौत।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 198 नए केस आए हैं, कोरोना के केस में लगातार कमी हो रही है, 30 अप्रैल को आगरा में कोरोना के करीब 900 नए केस मिले थे, लेकिन अब लगातार केस कम हो रहे हैं।
कोरोना संक्रमित तीन की मौत
कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं, लेकिन अभी भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। शुक्रवार को सरकारी रिकॉर्ड में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत रिपोर्ट की गई है।
नए केस से ज्यादा मरीज हुए ठीक
कोरोना के 198 नए केस आए हैं, जबकि 515 मरीज ठीक हुए हैं। अब कोरोना के नए केस से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने से सक्रिय केस लगातार कम होने लगे हैं।
2421 कोरोना के सक्रिय केस
कोरोना के केस कम होने के साथ ही सक्रिय केस भी कम होने लगे हैं, अब आगरा में कोरोना के 2421 सक्रिय केस हैं। कोरोना के नए केस कम होने और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढने से सक्रिय केस कम होने लगे हैं।
4612 लोगों की कोरोना की जांच
कोरोना की जांच कराने के लिए लोग रोजगार कार्यालय और एसएन मेडिकल कालेज पहुंच रहे हैं। कोरोना संदिग्ध 4612 लोगों के सैंपल लिए गए, इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।