

फ्रेंडस शू कंपनी, हींग की मंडी के संचालक अवनीश ग्रोवर ( 70 साल) थाना हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी स्थित हनुमान चौराहे के पास (मंजू केमिस्ट और इमेजिंग सेंटर के बगल की कोठी) अपनी पत्नी ऊषा ग्रोवर, बेटे गिरीश ग्रोवर और उनकी पत्नी रिचा ग्रोवर व दो बच्चों के साथ रह रहे थे। गुरुवार को गिरीश पत्नी और बच्चों को लेकर दिल्ली गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवनीश अश्वनी ग्रोवर शनिवार रात 11 बजे घर लौटे, संभवत उन्होंने कोठी के गेट पर गाडी खडी की और लाइट जली रहने दी, इसके बाद गेट खोला। वे अंदर के गेट पर पहुंचे, गेट खोलते ही ऊषा ग्रोवर के मुंह पर टेप बांधकर बदमाश लूटपाट कर रहे होंगे, वे शोर मचाने के लिए बाहर भागे तो बदमाशों ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। उनकी पत्नी ऊषा ग्रोवर भी बाहर की तरफ निकली तो उनकी भी हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव को गैराज में डालकर गेट आधे से अधिक बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
टहलने नहीं पहुंचे तब नौ घंटे बाद चला पता
सुबह छह बजे बुजुर्ग टहलने के लिए शहीद स्मारक जाते हैं, लेकिन अवनीश ग्रोवर नहीं आए। उनके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद था। इसके बाद उनके साथी रविवार होने के चलते महाजन के घर चाय पीने पहुंच गए, यहां भी अवनीश ग्रोवर नहीं आए तो फोन किया, तब भी स्विच आॅफ था। इसके बाद वे उनके घर पहुंचे तो बाहर का गेट खुला हुआ था, गाडी खडी थी और लाइट जल रही थी। अंदर के दरवाजे खुले हुए थे। उन्होंने अवनीश ग्रोवर के भाई विजय को जानकारी दी। पुलिस को फोन किया गया तब सुबह आठ बजे दोनों के शव गैराज से निकाले गए।
मोबाइल गायब, कैश और ज्वैलरी नहीं छूई, कागजात बिखरे पडे
अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी दोनों के ही मोबाइल गायब हैं। कैश और ज्वैलरी भी बदमाश नहीं ले गए हैं। उनके कमरे में कागजात बिखरे पडे हैं। पुलिस कई दिशा में छानबीन कर रही है।
घर पर चल रहा था काम, दीपावली पर लेबर की छुटटी
अवनीश ग्रोवर के घर पर आर्किटेक्ट जुनेजा द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। 11 नवंबर को लेबर का पैसा देने के बाद उनके कुछ दिन बाद आने के लिए कहा था, इसलिए घर पर कोई नहीं था।
धेवती की पांच दिसंबर की शादी
अवनीश ग्रोवर की बेटी की बेटी की पांच दिसबंर की शादी थी, इसके लिए तैयारियां चल रही थी। रविवार को उन्हें आगरा आना था और कार्ड बांटने जाना था।
Leave a comment