मथुरालीक्स…आगरा से कहीं ज्यादा मथुरा में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव. मौतों की संख्या भी चिंताजनक. पढ़ें सोमवार को कितने मिले कोरोना संक्रमित
340 नये संक्रमित मिले, 4 की मौत
मथुरा में कोरोना के मामले आगरा से कहीं ज्यादा हैं. आगरा में जहां कोरोना से अब राहत मिलने लगी है तो वहीं मथुरा में इसमें तेजी आई है. सोमवार को यहां 340 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा 4 और लोगों की कोरोना से मौत हुई है. मथुरा में इस समय 254 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है. मथुरा में पिछले 5 दिन के अंदर 35 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि मरीजों की संख्या देहात और कस्बा क्षेत्रों से ज्यादा मिल रही है.
428 लोग हुए ठीक
हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की दर भी मथुरा में बढ़ रही है. सोमवार को 428 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. बता दें कि मथुरा में अब तक 533237 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से 19491 लोग अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. जबकि 17003 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. मथुरा में इस समय 2234 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.
अब तक की स्थिति‘
