आगरालीक्स..(Agra News 18th May). आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की हॉस्पिटलों की जांच, शिरडी सांई हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक, प्रभा हॉस्पिटल का खंगाला रिकॉर्ड।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने शिकायतें मिलने पर हॉस्पिटलों का निरीक्षण, टीम को शिकायत मिली कि शिरडी सांई हॉस्पिटल, नान कोविड है लेकिन कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एसीएमओ डा वीरेंद्र भारती जांच करने पहुंचे, हॉस्पिटल में पांच मरीज भर्ती थे। लेकिन कोरोना संक्रमित नहीं थे, हास्पिटल में 11 मई के बाद से बायोमेडिकल वेस्ट नहीं उठा था। शिरडीं सांई हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी गई। शनिवार को टीम ने आयुष्मान हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था, मरीजों से अधिक चार्ज वसूलने के आरोप में नोटिस दिया गया है।
प्रभा ट्रोमा सेंटर का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ आरसी पांडे को मरीज के तीमारदार ने प्रभा ट्रोमा सेंटर में ज्यादा चार्ज वसूलने की शिकायत की। एसीएमओ डॉ वीरेंद्र भारती जांच के लिए पहुंचे। मरीजों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाने पर अतिरिक्त चार्ज लिए जा रहे थे, उनके द्वारा ही जांच कराई जा रही थी। अब हॉस्पिटल में शासन द्वारा निर्धारित चार्ज ही लेना शुरू कर दिया है।