आगरालीक्स..(Agra News 18th May).. आगरा में चक्रवाती तूफान ताउते का असर, सुबह हुई बारिश, छाए बादल, तूफान के असर से कैसा रहेगा मौसम।
185 किलोमीटर की स्पीड से गुजरात पहुंचे चक्रवाती तूफान ताउते का असर आगरा में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह बारिश शुरू हो गई। अब बादल छाए हुए हैं, सात बजे के बाद धूप निकल आती थी लेकिन अभी आठ बजे तक बादल छाए हुए हैं।
20 मई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी आगरा में ऐसा ही मौसम रहेगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। 20 मई तक बादल छाने और बारिश की संभावना है।
आईएमडी का अनुमान
18-May 26.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
19-May 25.0 36.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-May 25.0 36.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
21-May 26.0 34.0 Mainly Clear sky
22-May 26.0 40.0 Mainly Clear sky
23-May 26.0 41.0 Mainly Clear sky