आगरालीक्स…(24 May 2021 Agra) आगरा में हो रहा कछुओं का शिकार. एक कछुआ मरा हुआ मिला. सूचना पर वन विभाग में मचा हड़कंप. जांच
जैतपुर स्थित गांव रैपुरा के तालाब की घटना
आगरा के ब्लॉक जैतपुर स्थित गांव रैपुरा के तालाब में कछुओं का शिकार किया जा रहा है. इसकी सूचना जब वन विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया. मौके पर जाकर देखा तो एक कछुआ मरा हुआ मिला. मामले की छानबीन की गई और जांच शुरू कर दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को कछुआ दिवस पर वन विभाग को सूचना मिली कि जैतपुरा के रैपुरा तालाब में कछुओं का शिकार किया जा रहा है. यहां कछुओं को पकड़ने के लिए जाल डाला जा रहा है. इस सूचना के बाद ही वन विभाग की टीम दौड़ पड़ी. टीम को यहां न तो कोई शिकारी मिला और न ही कोई जाल, लेकिन यहां पर उन्हें एक कछुए का शव जरूर पड़ा मिला. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि शिकारी यहां से करीब तीन दर्जन कछुए पकड़ कर ले गए हैं. ग्रामीणों के पहुंचने पर शिकारी कछुओं को लेकर वहां से भाग निकले. वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से मामले को लेकर पूछताछ की है. मरा पड़ा हुआ मिले कछुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसको लेकर जांच की जा रही है.