आगरालीक्स..(Agra News 25th May). आगरा की पॉश कालोनी सहित कोरोना के सात हॉटस्पॉट थे, जहां सबसे ज्यादा केस मिले, कमला नगर में 771 केस मिले, जाने अब कोरोना के कितने हैं केस।
आगरा में अप्रैल में कोरोना ने कहर बरपाया, कोरोना के केस तेजी से बढे हैं। कोरोना के एक दिन में 900 तक केस आए, इसमें शहर के सात इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना के नस केस मिले। इससे कोरोना के सक्रिय केस 4400 तक पहुंच गए।
शहर के सात इलाकों में मिले सबसे ज्यादा केस
कोरोना के सबसे ज्यादा केस शहर के सात इलाकों में मिले। इन इलाकों में केस लगातार बढते रहे और कोरोना की नई चेन बनी, इससे कोरोना के केसों में कमी नहीं आई, कई क्षेत्रों में कोरोना के केस बहुत तेजी से बढे।
सातों हाट स्पार्ट में सक्रिय केस होने लगे कम
मई में कोरोना के केस कम होने लगे हैं, इसी के साथ जो मरीज संक्रिमित हुए थे वे ठीक हो गए हैं। मौतें भी हुई हैं, इससे सक्रिय केस कम होने लगे हैं। अब इन हॉट स्पार्ट में 10 से 11 सक्रिय केस हैं।
ये है हाल
कमला नगर , कुल मरीज 771, मौत हुई 17, अब सक्रिय केस 10
शास्त्रीपुरम कुल मरीज 200, मौत हुई 01, अब सक्रिय केस 11
शाहगंज कुल मरीज 152, मौत हुई 11, अब सक्रिय केस 05
सिकंदरा कुल मरीज 111, मौत हुई 01, अब सक्रिय केस 10
अर्जुन नगर कुल मरीज 86, मौत हुई 0, अब सक्रिय केस 08
पश्चिमपुरी कुल मरीज 84, मौत हुई 0, अब सक्रिय केस 07
आवास विकास सेक्टर 15 कुल मरीज 78, मौत हुई 01, अब सक्रिय केस 06