आगरालीक्स…(25 May 2021 Agra) आगरा में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 8567 सैंपल लिए. 26 नये कोरोना मरीज मिले. 6 मौतें भी. प्रशासन ने जारी किए नए आंकड़े
105 मरीज ठीक हुए
कोराना के दैनिक मामलों में भले ही कमी आ गई हो लेकिन कोरोना से रोजाना जो मौतों की संख्या दिखाई जा रही है वह कम नहीं हो रही है. मंगलवार को भी प्रशासन ने कोरोना के जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 8567 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 26 नये कोरोना मरीज चिन्हित हुए. इसके अलावा 6 और मौतें भी हुई हैं. प्रशासन ने बताया कि 24 घंटे के अंदर आगरा में 105 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर घर भी लौटे हैं.
आगरा में अब केवल 695 मरीज
आगरा में अब तक 878726 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से अब तक 25419 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जबकि इनमें से 24337 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. वर्तमान में आगरा में केवल 695 कोरोना मरीजों का ही इलाल चल रहा है.
प्रशासन द्वारा कोरोना का अपडेट