आगरालीक्स…(30 May 2021 Agra) आगरा में एक्सप्रेसवे पर पलटकर बस 15 फुट नीचे खाई में गिरी. 13 सवारियां घायल
जयपुर जा रही थी बस
फर्रूखाबाद से जयपुर जा रही एक बस शनिवार रात को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे हुआ. बताया जाता है कि बस में करीब 85 लोग सवार थे. डौकी थाना क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी. बस गिरने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. यहां कुछ लोग पहुंचे. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से बस के अंदर फंसी सवारियों को बाहर निकाला. पुलिस के अनुसार हादसे में करीब 13 यात्री घाल हो गए हैं. इनमें फर्रूखाबाद का रहने वाला एक परिवार 12 वर्षीय महक पुत्री लज्जाराम, 8 वर्षीय अनिकेत पुत्र लज्जाराम और गीता देवी पत्नी लज्जाराम सहित 13 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है.