आगरालीक्स… आगरा में 45 से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन केंद्र पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन के बिना वैक्सीन लगवा सकते हैं, 66 वैक्सीन केंद्र हैं। पढे सूची.

आगरा में 18 से 44 की उम्र के लोगों के लिए आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक किए जा रहे हैं। लेकिन 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं हैं, इन्हें बिना पंजीकरण के ही वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए सभी वैक्सीन केंद्रों पर इंतजाम किए गए हैं। 45 से अधिक उम्र के लोग सीधे वैक्सीन केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड साथ ले जाएं।