आगरालीक्स….(8 June 2021 Agra) आगरा के बाजारों में कल से होगी चेकिंग. बिना वैक्सीन के मिले दुकानदार तो हो सकती है दुकान सील…
व्यापारी यहां लगवा सकते हैं वैक्सीन
आगरा व्यापार मंडल की ओर से रामस्वरूप गल्र्स इंटर कॉलेज में व्यापारियों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप सोमवार से शुरू किया गया है. इस शिविर में 44 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है. डीएम पीएन सिंह ने खुद इस कैंप का उद्घाटन किया है और व्यापारियों को वैक्सीन जरूर लगवाने के लिए कहा गया है. इसकी शुरुआत का असर भी देखा जा रहा है. सोमवार की तरह मंगलवार को भी बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए यहां व्यापारी पहुंच रहे हैं. आगरा व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी के अनुसार आगरा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित इस शिविर में सबकी सुविधा का पुरा ख्याल रखा जा रहा है. बिना किसी परेशानी के तुरंत आधार कार्ड के आधार पर 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगायी जा रही है. हमारा रोजाना का लक्ष्य 200 लोगों को वैक्सीन लगवाने का था. पहले दिन तो ठीक रहा, लेकिन आज मंगलवार को थोड़ी कमी देखी गई है. उन्होंने कहा कि कल भी वैक्सीनेशन शिविर लगेगा. व्यापारियों से अपील की जाती है कि एक शहर के प्रमुख केंद्र होने के कारण व्यापारी नजदीकी का लाभ लें.
कल से बाजारों में चेकिंग
इधर डीएम का सख्त आदेश है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यापारी व कर्मचारियों को वैक्सीनेशन कराए बिना दुकानों पर बैठ नहीं सकते हैं. कल यानी बुधवार से शहर में जिला प्रशासन की तरफ से शहर के प्रमुख बाजारों में सघन चैकिंग की जायेगी. जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया होगा, उनके खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी. हो सकता है दो दिन के लिए दुकान को सील या बंद कर दिया जायेगा.
आगे जारी रहेगा कैंप
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने बताया कि आज डीएम से बात हुई है जिसमें उन्होंने वैक्सीनेशन शिविर को आगे जारी रखने के लिए कहा है कि व्यापारी इसका नजदीकी का लाभ ले सकें. आज भी वैक्सीनेशन शिविर में काफी व्यापारियों ने वैक्सीन लगवाई अब कल भी वैक्सीनेशन शिविर लगेगा. शिविर में टीएन अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौर, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, अशोक मंगवानी, नितेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजेश सिंघल, अमित जैन, गोविंद राम, मुरारीलाल अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली.