आगरालीक्स ..(Agra News 10 June)आगरा में भीषण हादसा, चार की मौत, 10 लोग घायल।
आगरा में गुरुवार को कानपुर से आगरा आ रही बस छलेसर क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास रोड पर खडे टैंकर में पीछे से जा घुसी, बस टैंकर से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में चार की मौत, 10 घायल
सुबह रोडवेज बस टैंकर में पीछे से घुसी, बस में यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद चीख पुकार मचने लगी, स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। एक के बाद एक लोगों को बाहर निकाला, हादसे में चार की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं।
आगरा की दो महिलाओं सहित चार की मौत
हादसे के बाद घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे में रेशन निवासी शाहगंज और 60 साल की मनी की मौत हुई है। इसके साथ ही राजस्थान निवासी 28 साल के मंडलेश्वर और कानपुर निवासी 52 साल के नरेंद्र की हादसे में मौत हो गई। उनके परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।