आगरालीक्स…(10 June 2021 Agra) आगरा में कोरोना से मौतें फिर बढ़ रहीं. जून में ही अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं. बीते 24 घंटे में 4 मौते. पढ़ें प्रशासन द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़े..
22 नये कोरोना मरीज मिले, 4 की मौत
आगरा में कोरोना के दैनिक मामलों में भले ही कमी आ रही हो लेकिन कोरोना से मौतों की संख्या कम नहीं हो रही हैं. आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 4 और लोगों ने इस संक्रमण से अपनी जान गंवाई है. गुरुवार को जारी किए गए प्रशासनिक नये आंकड़ों के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 7489 लोगों की कोरोना जांच हुई है. इनमें से 22 नये कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 13 मरीज ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 238 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि आगरा में अब तक 25753 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25076 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए हैं. आगरा में अब तक 439 लोगों की इस संक्रमण से जान जा चुकी है.
जून में अब तक 20 मौतें
आगरा में कोरोना से सबसे अधिक चिंता की बात यही है कि मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है. आगरा में एक जून से अनलॉक है. जून के अब तक के 10 दिन में कोरोना से 20 मौतें हो चुकी हैं. यानी औसत हर रोज दो मरीजों की इस संक्रमण से जान जा रही है. ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है कि बाजार भले ही खुल गए हों, पाबदियां भले ही कम कर दी गई हों लेकिन उन्हें कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन करना ही है. प्रशासन भी यही अपील कर रहा है.
आगरा में कोरोना की वर्तमान स्थिति