आगरालीक्स… आगरा में हलक सुखा देने वाली गर्मी में सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी, फीस जमा न करने पर आनलाइन क्लास से हटाने पर प्रदर्शन।
आगरा के स्कूलों में सरकार के आदेश के बाद भी फीस बढ़ा दी गई है। जिन बच्चों की फीस जमा नहीं हुई है, उन्हें आनलाइन क्लासेज से हटाया जा रहा है। इसका विरोध शुरू हो गया है। आनलाइन क्लासेज और फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में अभिभावकों की संस्था पापा ने सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पापा संस्था के लोगों को चौराहे से हटा दिया।

दूसरी लहर में नौकरी छूट गई, कैसे जमा करें फीस
कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद लोगों का काम शुरू हुआ था लेकिन दूसरी लहर आते ही काम बंद हो गए। लोगों की नौकरी छूट गई, अब उनके सामने संकट है, वे कहां से फीस जमा करें।