आगरालीक्स…(10 June 2021 Mathura) मंदिर से भगवान राम की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति चुरा ले गए चोर. दानराशि और आभूषण भी हुए चोरी. भक्तों में रोष
चोरों ने होलीकेश्वर महादेव मंदिर को बनाया निशाना
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित होली वाली गली में स्थित होलीकेश्वर महादेव मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. मंदिर से भगवान राम की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति चोर चोरी कर ले गए हैं. वहीं मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर दानराशि एवं अलमारी से कीमती आभूषण चोरी कर ले गए इस घटना के लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूजा करने पहुंचे भक्त् तब हुआ खुलासा
गुरुवार सुबह सवेरे उस समय क्षेत्र में सनसनी मच गई जब स्थानीय भक्त प्रतिदिन की तरह होलीकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. मंदिर की बेशकीमती मूर्ति, दानराशि और आभूषण गायब थे. वहीं मंदिर का अन्य सामान अस्त व्यस्त मिला. कुछ ही समय में क्षेत्र के लोग मंदिर के आसपास जमा हो गए और रोष व्यक्त करने लगे. घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर के आसपास के घरो के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और छानबीन शुरु कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना की भांति मंदिर को समय से बंद किया गया था. लगभग रात्रि 2 बजे के आसपास चोरों ने मंदिर को निशाना बना डाला. जिसमें भगवान रामचंद्र जी की मूर्ति के अलावा अन्य सामान चोरी हो गया है. वही इस सम्बंध कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मन्दिर से हुई कीमती मूर्ति चोरी की घटना से संबंध में संदिग्ध कुछ लोगो को पकड़ कर जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द से जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरप्तार किया जायेगा.