Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra is not getting relief from the heat. Highest temperature today#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra is not getting relief from the heat. Highest temperature today#agranews

276

आगरालीक्स….(11 June 2021 Agra News) आगरा को नहीं मिल रही गर्मी से राहत. आज भी तापमान सबसे अधिक. मानसून भोपाल तक पहुंचा…आगरा में इस दिन देगा दस्तक

गर्मी से लोग परेशान
आगरा को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग आगरा में ठंडी तेज हवाएं व बूंदाबांदी की संभावना तो जता रहा है लेकिन न तो बूंदाबांदी हो रही है और न ही ठंडी हवाएं चलने का नाम ले रही हैं. सुबह से ही सूरज अपनी तीव्र किरणों के साथ आ जाता है. सुबह 8 बजे से ही धूप में खड़ा नहीं हुआ जाता है. 11 बजे के बाद तो लोगों ने घर और कार्यालयों से निकलना तक बंद कर दिया है. लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं. हाल ये है कि अब तो कूलर भी राहत नहीं दे रहा है. दिन और रात कूलर एसी चल रहे हैं इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है.

तापमान 40 डिग्री के पार
आगरा में तापमान लगातार पिछले कई दिनों से 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है. दो दिन पहले तो लगातार दो दिन आगरा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया था. यही नहीं न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. 30 डिग्री के आसपास ही न्यूनतम तापमान रह रहा है, जिसके करण लोगों को रात के समय में भी गर्मी का अहसास हो रहा है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा तो वहीं न्यूुतनम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

22 तक मानसून दे सकता है दस्तक
देश में मानसून दस्तक दे चुका है. केरल से मुबई होता हआ मानसून आज भोपाल तक पहुंच गया. भोपाल में आज अच्छी खासी मानसून की बारिश हुई है. मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि आगरा में मानसून 22 जून या माह के अंतिम सप्ताह तक पहुंच सकता है. मानसूनी बारिश हो सकती है. हालांकि अभी तो फिलहाल लोग गर्मी से परेशान हैं और जल्द मानसून आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!