आगरालीक्स… (Agra News 12th June)..मेरी बेटी श्रुति समाधायिा की 19 मई को विम्स हास्पिटल, आगरा में लापरवाही से मौत हो गई, बेटी से गंदी हरकत की गई, पीएम को टवीट कर पिता ने सीबीआई जांच की मांग की है।
आगरा के शचीश कुमार समाधिया ने अपनी बेटी 32 साल की अधिवक्ता श्रुति समाधिया को 13 मई को विम्स हॉस्पिटल अब राम रघु हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उस समय आक्सीजन का स्तर 94 से 96, सीटी स्कैन का स्कोर 9 /25 था, ब्लड प्रेशर सामान्य था और बुखार 102 था।
13 मई को विम्स हॉस्पिटल में की गंदी हरकत
शचीश कुमार समाधिया का आरोप है कि 13 मई को हॉस्पिटल में उनकी बेटी के साथ डॉक्टरों ने गंदी हरकत की, उसने शर्म के कारण परिजनों को नहीं बताया लेकिन अपनी छोटी बहन और भाई को पूरी घटना बताई। विम्स हॉस्पिटल में शिकायत की गई लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। इससे उनकी बेटी श्रुति को धक्का लगा और तबीयत बिगडती चली गई। 19 मई को मौत हो गई, आरोप है कि उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार डॉक्टर और हॉस्पिटल का स्टाफ है।
