आगरालीक्स… आगरा में आप साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं घर बैठे टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें, पुलिस और एक्सपर्ट आपकी मदद करेंगे, टोल फ्री नंबर 155260 पर संपर्क कर सकते हैं।
आगरा में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ रहे हैं, लोगों से साइबर ठगी की जा रही है। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फेसबुक फ्रेंड से पैसे लिए जा रहे हैं। बैंक से जुडी साइबर ठगी और आनलाइन ट्रांजेक्शन में भी ठगी के मामले बढ गए हैं। इसकी रोकथाम के लिए आगरा पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है।
टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है, इस नंबर पर घर बैठे शिकायत कर सकते हैं। साइबर एक्सपर्ट आपको तरीका भी बताएंगे।