आगरालीक्स..(Agra News 12th June). आगरा में 156 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन प्रधान पद के लिए मतदान शुरू हो गया है।
आगरा में पंचायत चुनाव के दौरान जिले की 690 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जा चुके हैं। चार प्रधानों की मृत्यु हो गई थी।उपचुनाव के तहत चार में से एक प्रधान निर्विरोध चुन लिया गया है। अब तीन प्रधानों के लिए उपचुनाव हो रहा है।
156 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान
उपचुनाव के दौरान 2239 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 2704 नामांकन हुए ।इसमें से भी 2083 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। ऐसे में 156 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव हो रहा है। 14 जून को मतगणना होगी।