आगरालीक्स…(23 June 2021 Agra News) आगरा में फिर बढ़ रहे कोरोना के केस. इस समय कोरोना के 75 मरीज. बुधवार को कोरोना के आंकड़े प्रशासन ने किए जारी
8 नये कोरोना संक्रमित मिले
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर काबू में है लेकिन तीन दिन से धीरे—धीरे केस फिर से बढ़ रहे हैं. बुधवार को प्रशासन ने कोरोना के नये आंकड़े जारी किए हैं. बुधवार को बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 8 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि इस दौरान 10 कोरोना मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय कोरोना के 75 मरीजों का इलाज चल रहा है. बीते 24 घंटे में 6254 लोगों की कोरोना जांच हुई है. बता दें कि आगरा में अब तक 1111599 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है जिनमें से अब तक 25660 #Covid19 मरीज आगरा में मिल चुके हैं. इनमें से आगरा में अब तक 25134 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं.
राहत की बात: 5 दिन से नहीं हुई कोई मौत
आगरा में राहत की बात ये है कि बीते 5 दिन में कोरोना से आगरा में कोई भी मौत नहीं हुई है. 18 जून को आगरा में कोरोना से 1 मौत हुई थी. आगरा में अब तक 451 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. आगरा में रिकवरी प्रतिशत इस समय 97.95 है.