मथुरालीक्स …दो गेस्ट हाउस में छापा, पांच युवती और पांच युवक पकडे। गेस्ट हाउस से मिली आपत्तिजनक सामग्री, सीसीटीवी की डीवीआर जब्त.
धार्मिक स्थल गोवर्धन के गेस्ट हाउसों में काल गर्ल बुलाकर सेक्स रैकेट संचालित करने की व्यापरियों ने शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने शनिवार को गोवर्धन स्थित पावन धाम और कृष्णा सेवा सदन में छापा मारा। पुलिस को देखते ही भगदड मच गई। सीओ रविकांत ने मीडिया को बताया कि दो गेस्ट हाउस से पांच युवती और गेस्ट हाउस संचालक सहित पांच युवाओं को हिरासत में लिया है।
गेस्ट हाउस संचालक सहित पांच युवक जेल भेजे गए
सीओ रविकांत पाराशर ने मीडिया को बताया कि कृष्णा सेवा सदन से तीन युवतियां और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। पावन धाम गेस्ट हाउस से दो युवक और दो युवतियां हिरासत में ली गईं। गेस्ट हाउस के रजिस्टर की जांच की गई, रिकार्ड में गेस्ट हाउस से पकडे गए युवक और यवतियों का रिकार्ड दर्ज नहीं था। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक मनीष शर्मा और नवीन गोस्वामी को भी हिरासत में ले लिया।
इन्हें भेजा गया जेल
गेस्ट हाउस संचालक मनीष शर्मा और नवीन गोस्वामी, भरतपुर निवासी राहुल, राधिका विहार मथुरा निवासी संजय, रसीद खान निवासी हाईवे मथुरा, विष्णु सैनी निवासी भरतपुर को जेल भेज दिया गया। हिरासत में ली गईं पांच युवतियों में तीन राजस्थान की हैं।