नई दिल्लीलीक्स…(28 June 2021) भारत में नहीं होगा टी—20 वर्ल्ड कप. भारत से छिनी मेजबानी. अब यहां खेला जाएगा टूर्नामेंट
कोरोना के चलते लिया फैसला
कोरोना के चलते भारत को टी—20 विश्व कप की मेजबानी से महरूम होना पड़ रहा है. क्योंकि अब इसे यूएई में कराए जाने का फैसला किया गया है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि जल्द ही आईसीसी को इसकी जानकारी दी जाएगी. तभी तारीखों पर भी फैसला लिया जाएगा. बता दें कि आईपीएल 14 के दूसरे चरण के मैच 19 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक यूएई में होने हैं. समझा जा रहा है कि आईपीएल 14 खत्म होने के दो दिन बाद 17 अक्टूबर से टी—20 विश्व कप का आयोजन शुरू हो जाएगा. हालांकि टी—20 विश्व कप के आयोजन की तारीख का फैसला आईसीसी को लेकना है.