आगरालीक्स .(Agra News 1st July).आगरा में 2 जुलाई को खरीदारी कर लें, रात नौ बजे से दो दिन के लिए बाजार बंद हो जाएंगे।
आगरा में सप्ताह में पांच दिन के लिए बाजार खुल रहे हैं। सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार खोलने की अनुमति है। शुक्रवार रात से दो दिन के लिए बाजार बंद हो रहे हैं। साप्ताहिक बंदी में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं। ऐसे में शुक्रवार को ही खरीदारी कर सकते हैं, इसके बाद बाजार बंद हो जाएंगे।
बेकरी, दूध और सब्जी की दुकान खोलने की अनुमति
साप्ताहिक बंदी में शहर के बाजार बंद रहेंगे, केवल बेकरी के साथ ही दूध और सब्जी की दुकान ही खोली जा सकेंगी।
शराब की दुकानें खुली रहेंगी
साप्ताहिक बंदी में शराब की दुकान खोलने की अनुमति है, रात तक शराब की दुकान शनिवार और रविवार को खुलेंगी।
सोमवार सुबह सात बजे से खुलेंगे बाजार
शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इसके बाद सोमवार को सुबह सात बजे से बाजार खुलेंगे। बाजार खुले रखने का समय सुबह सात से रात नौ बजे तक है।