Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Demand for Agraits – Permission should also be given to open gym…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Demand for Agraits – Permission should also be given to open gym…#agranews

178

आगरालीक्स…(1 July 2021 Agra News) आगरा में तीन महीने से बंद हैं जिम. यूथ की डिमांड—खुल रहे सारे बाजार तो जिम का भी खत्म हो इंतजार..खबर में जानिए कब खुल सकती हैं जिम

अनलॉक 1 और 2 में मिली राहत
आगरा में कोरोना का अनलॉक 1 और अनलॉक 2 शुरू हो चुका है. अनलॉक 1 में जहां शहर के बाजारों को खोलने की परमीशन दी गई तो वहीं अनलॉक 2 में रेस्टोरेंट्स और मॉल्स को भी 50 प्रतिशत कैपेसिटी व जरूरी गाइडलाइंस के साथ खोल दिया गया है. कोरोना कफ्र्यू भी घटाकर रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है. इसके बावजूद अभी भी शहर में जिम, योग केंद्र, सिनेमाघर, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, क्लब बंद पड़े हुए हैं. इन्हें अभी सरकार की ओर से संचालित करने की परमीशन नहीं दी गई है.

जिम खोलने की डिमांड सबसे ज्यादा
आगरा में इस समय जिम खोलने की डिमांड सबसे ज्यादा है. आगराइट्स जिम खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इधर जिम संचालकों का भी कहना है कि जब बाजार खुल रहे हैं, रेस्टोरेंट्स और मॉल्स भी ओपन हो रहे हैं तो जिम खोलने की भी परमीशन दे देनी चाहिए. इनका कहना है कि पिछले तीन महीने से जिम बंद पड़ी हुई हैं. लोग अब जिम में आकर कसरत करना चाहते हैं. बता दें कि दिल्ली सहित कई राज्यों में जिम खोलने की परमीशन दे दी गई है. दिल्ली में ही बीती 28 जून को जिम खुल चुकी हैं. ऐसे में आगरा में भी जिम खोलने की मांग की जा रही है. आगरा में भले ही छोटी—मोटी जिम चोरी छुपे खोले जा रहे हैं लेकिन प्रोफेशनल्स जिम पूरी तरह से बंद पड़ी हुई हैं.

तीन महीने से बंद पड़ी हैं आगरा की सभी प्रोफेशनल्स जिम

तीन महीने से खाली हैं ट्रेनर्स
आगरा में काफी संख्या में जिम हैं. इनमें कई प्रोफेशनल ट्रेनर्स भी हैं. ये लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं. जिम बंद होने के कारण पिछले तीन महीने से खाली पड़े हुए हैं. इनका कहना है कि जिम बंद होने के कारण कुछ लोग आनलाइन ट्रेनिंग या घर पर आकर प्रेक्टिस कराने के लिए भी कह रहे हैं लेकिन इनकी संख्या काफी कम है और फिर प्रेक्टिस में मजा भी नहीं आता है.

जानिए कब खुल सकती हैं जिम
आगरा सहित पूरे प्रदेश में जल्द ही जिम खोलने के आर्डर जारी हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार द्वारा आगामी 10 जुलाई से पहले जिम और स्टेडियम को खोलने की परमीशन दी जा सकती है. हालांकि अभी इसकी परमीशन 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ ही होगी. लेकिन अगर जिम खुलने के आर्डर जारी हो सकते हैं तो इसको लेकर सबसे ज्यादा खुशी आगरा के यूथ को होगी, जो कि जिम जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!