आगरालीक्स ..(Agra News 4th July) आगरा में रविवार को बाजार बंद हैं, लेकिन सोमवार से अनलॉक तीन में नई गाइड लाइन के साथ बाजार खुलेंगे। सोमवार से जिम, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल और स्टेडियम खुल जाएंगे।
आगरा में एक जून से एक एक कर बाजार अनलॉक किए जा रहे हैं। अब पांच जुलाई से जिम, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल और स्टेडियम भी खुल रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल के साथ इन्हें खोला गया है।
दो दिन की साप्ताहिक बंदी
आगरा में बाजार खुल रहे हैं, लेकिन अभी पांच दिन के लिए ही बाजार खोले जा रहे हैं। सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी में बाजार नहीं खुल रहे हैं। दो दिन बाजार बंद हैं।
आज ये खुला
आगरा में रविवार को डेयरी, बेकरी, फल सब्जी की दुकान और मेडिकल स्टोर खुल रहे हैं। बाजार बंद हैं, बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। बाजार सोमवार सुबह सात बजे से खुलेंगे, बाजार खुलने का समय सुबह सात से रात नौ बजे तक है।
व्यापारियों की मांग, एक दिन की होग साप्ताहिक बंदी
आगरा में सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं। वीकएंड पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद हैं, इससे व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। आगरा के व्यापारियों ने मांग की है कि साप्ताहिक बंदी एक दिन की होनी चाहिए। जिससे व्यापार पर असर न पडे, दो दिन की बंदी की जा रही है। खरीदारी के लिए लोग शनिवार और रविवार को घर से बाहर निकलते हैं, इन दो दिनों में साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद हैं।