Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s MP SP Singh Baghel will become a minister at the Modi Cabinet..#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s MP SP Singh Baghel will become a minister at the Modi Cabinet..#agranews

142

आगरालीक्स…(7 July 2021 Agra News) आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री. यूपी पुलिस में रह चुके हैं सब इंस्पेक्टर. ऐसे बदली किस्मत

43 मंत्रियों की लिस्ट में एसपी सिंह बघेल का नाम
आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल यानी सत्यपाल सिंह बघेल का नाम मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नये मंत्रियों की सूची में है. मोदी कैबिनेट में 43 नेताओं को मंत्री बनाया जाना है. इसकी लिस्ट जारी कर दी गई है. जारी लिस्ट में आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल का नाम भी है. पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे. आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे. शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की है. बैठक जारी है.

यूपी पुलिस में थे सब इंस्पेक्टर
आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर रहचुके हैं. यूपी पुलिस में रहते हुए ही इन्हें तत्कालीन मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा करने का मौका मिला था. मुलायम सिंह यादव के साथ से ही इनकी किस्मत का बदलना शुरू हो गया था. विधानसभा चुनाव 2018 में फिरोजाबाद के टूंडला से एसपी सिंह बघेल ने चुनाव जीता जिसके बाद इन्हें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. लेकिन दो साल बाद ही इन्हें भाजपा सरकार ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से टिकट दे दिया. इस सीट से एसपी सिंह बघेल की शानदार जीत हुई.

ऐसे चमका राजीनीतिक सफर

यूपी के औरैया जिले के भटपुरा के रहने वाले सत्यपाल सिंह बघेल यानी प्रो. एसपी सिंह बघेल के पिता रामभरोसे सिंह मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात थे. एसपी सिंह बघेल सब इंस्पेक्टर थे तब इन्हें 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल किया गया था. बाद में मुलायम सिंह यादव ने इन्हें जलेसर सीट से सपा के टिकट पर 1998 में पहली बार चुनाव में उतारा. इस सीट से एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की और फिर शुरू हुआ इनका राजनीतिक सफर. इसके बाद ये दो बार सांसद चुने गए. वर्ष 2010 में बसपा सरकार ने इन्हें राज्यसभा भेजा और राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी. वर्ष 20147 में ये फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के भाई व सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े. ये काफी कांटे का मुकाबला रहा था जिसमें एसपी सिंह बघेल को हार मिली थी. इसके बाद इन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली. भाजपा में ये सबसे पहले पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए. वर्ष 2017 में इन्हे भाजपा की तरफ से फिरोजाबाद के टूंडला सीट से विधानसभा की टिकट दी गई जिसमें इन्होंने शानदार जीत हासिल की. लेकिन इसके दो साल बाद ही भाजपा ने इन्हें आगरा से डॉ. राम शंकर कठेरिया की टिकट काटकर लोकसभा की टिकप सौंपी. इस सीट पर इन्होंने शानदार जीत हासिल की.

मोदी कैबिनेट के नये चेहरे

  1. नारायण राणे
  2. सर्बानंद सोनोवाल
  3. वीरेंद्र कुमार
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  5. आरसीपी सिंह
  6. अश्विनी वैष्णव
  7. पशुपति कुमार पारस
  8. किरण रिजिजू
  9. राजकुमार सिंह
  10. हरदीप सिंह पुरी
  11. मनसुख मंडाविया
  12. भूपेंद्र यादव
  13. पुरुषोत्तम रूपाला
  14. जी किशन रेड्डी
  15. अनुराग ठाकुर
  16. पंकज चौधरी
  17. अनुप्रिया पटेल
  18. सत्यपाल सिंह बघेल
  19. राजीव चंद्रशेखर
  20. शोभा करंदलाजे
  21. भानुप्रताप सिंह वर्मा
  22. दर्शना विक्रम जरदोश
  23. मीनाक्षी लेखी
  24. अन्नपूर्णा लेखी
  25. ए नारायण स्वामी
  26. कौशल किशोर
  27. अजय भट्ट
  28. बीएल वर्मा
  29. अजय कुमार
  30. देवसिंह चौहान
  31. भगवंत खूबा
  32. कपिल पाटिल
  33. प्रतिमा भौमिक
  34. सुभाष सरकार
  35. भगवत कृष्ण राव कराड़
  36. राजकुमार रंजन सिंह
  37. भारती प्रवीण पवार
    ​​​​​​​38. विश्वेश्वर टुडू
    ​​​​​​​39. शांतनु ठाकुर
  38. महेंद्र भाई मुंजापारा
  39. जॉन बारला
    ​​​​​​​42. एल मुरुगन
    ​​​​​​​43. नीतीश प्रामाणिक
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!