आगरालीक्स..(Agra News 13th July) आगरा का 13 जुलाई का प्रेस रिव्यू, आईएमए की चेतावनी, पर्यटन और धार्मिक यात्राएं न रुकी तो कोरोना की तीसरी लहर होगी भयावह,आगरा से मुंबई की उडान 21 से.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
आईएमए की चेतावनी, पर्यटन और धार्मिक यात्राएं न रुकी तो कोरोना की तीसरी लहर होगी भयावह। आज पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी।
नीट 12 सितंबर को, आज से आवेदन।
यूपी को दहलाने वाले अलकायदा के दोनों संदिग्धों को फंडिंग कर रहा था बिल्डर, हिस्ट्रीशीटर देता था असलाह। टीईटी प्रमाण पत्र अब आजीवन मान्य, 19 से मानसून सत्र सुबह 11 बजे से सदन। हिमाचल व कश्मीर में भारी बारिश से तबाही।

अमर उजाला
1-अलबतिया से बोदला रोड पर पांच किलोमीटर की सडक में तीन किलोमीटर गडढे।
2-पहले स्कूटी गिरी इसके बाद गडढे में घुस गई घोडी, सेक्टर चार का मामला।
3-आज से सूर्योदय के साथ खुलने लगा ताज
4-आगरा से मुंबई की उडान 21 से हो रही शुरू, 19 जुलाई से आगरा और अहमदाबाद की उडान

5-हाईवे पर 24 घंटे से भरा पानी, दिन भर जाम, आगरा दिल्ली और ग्वालियर हाईवे पर जलभराव से जाम।
दैनिक जागरण

1-मां ने खींचा स्ट्रेयर, पत्नी ने व्हीलचेयर, गिडगिडाते रहे मरीज, एसएन में ओपीडी खुलने पर पहले दिन बिगडे हालात। सुबह आठ से 11 बजे तक ही बनाए जा रहे पर्चे।
2-कोरोना का एक भी नया केस नहीं
3-अप्वाइंटमेंट बुक कराने के बाद भी नहीं लगी वैक्सीन, परेशान रहे लोग
4-थाना सदर पुलिस ने कोठी में बन रही नकली शराब पर मारा छापा, तीन अरेस्ट

हिंदुस्तान
1-विवि के 1 54 लाख छात्र परीक्षा दिए बिना होंगे प्रोन्नत
2-कई बीमारियों से पीडित नीना के लिए बालीवुड हस्तियां समर्थन में आईं
3-चौडी सडकों के दोनों ओर 100 100 मीटर तक होगा व्यावसायिक क्षेत्र
4-एत्मादपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी से 5 23 लाख रुपये की लूट

5-आगरा मेट्रो सात महीने में 50 पिलर 533 पाइल बनकर तैयार
आगरा की खबरों से जुडे रहने के लिए लॉ ग इन करें https://agraleaks.com/