आगरालीक्स .(Agra News 15th July)आगरा में आज वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो कोवाक्सीन के लिए स्लाट खाली हैं, एसएन सहित अन्य केंद्र पर अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं।
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी मची हुई है, कोविन एप पर पंजीकरण किए जा रहे हैं। जो लोग अप्वाइंटमेंट बुक करा रहे हैं उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार शाम को कोविशील्ड के लिए स्लाट खोले गए। लोगों ने स्लाट बुक करा लिए।
कोवाक्सीन के लिए स्लाट खोले गए
स्वास्थ्य विभाग को 4 हजार कोवाक्सीन की डोज मिल गई हैं। इसके बाद गुरुवार सुबह कोवाक्सीन के स्लाट खोल दिए गए। एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही जीवनी मंडी, मोती महल सहित अन्य केंद्रों के स्लाट खाली हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए स्लाट बुक करा सकते हैं।
9 लाख 80 हजार लोगों को लगी वैक्सीन
आगरा में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ रही है, आगरा में 9 लाख 80 हजार लोगों के वैक्सीन लग चुकी है।